March 6, 2026

काशीपुर (मुकुल मानव)। अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करती कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी टीम ने एक तस्कर को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा कच्ची शराब की बिक्री करने वाले शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चौकी क्षेत्र अंतर्गत गन्ना केंद्र के पास गुलजारपुर काशीपुर क्षेत्र में डोरीलाल पुत्र झुन्नीलाल निवासी सुंदर कालोनी टंकी के पास गुलजारपुर थाना काशीपुर को एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में रखे 50 पाउच लगभग 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में कांस्टेबल कुलदीप कुमार, गजेंद्र गिरी और
मुकेश कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *