June 10, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौवंशीय पशु मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद मे आपरेशन प्रहार तथा आपरेशन क्रैक डाउन के तहत अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुण्डा के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा तथा थाना कुंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इबले हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना कुंडा के कब्जे से 12 किलोग्राम गोवंशीय पशु मांस तथा इरफान पुत्र चांद खां निवासी इस्लामनगर थाना कुंडा के कब्जे से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित गौवंशीय पशु मांस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 3/5/11गौ संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रवीण सिंह प्रभारी गौ वंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा, उप निरीक्षक मनोज धोनी थाना कुंडा, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ गोवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा,
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार गोवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा
हेड कांस्टेबल राजकुमार गोवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा, कांस्टेबल संजय कुमार गोवंश संरक्षण स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा,
कांस्टेबल कैलाश परिहार थाना कुंडा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *