June 10, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो
काशीपुर। भावाधस की स्थापना 24 मई 1964 को लुधियाना (पंजाब) वाल्मीकि धर्म के प्रथम गुरु वीरेश विकल जी महाराज ने की थी और आज यह संगठन भारत के 15 प्रान्तों में कार्य कर रहा है।उक्त विचार
भावाधस (भीम) भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी ने कहे। वह ढकिया डिलारी मुरादाबाद यूपी स्थित स्वागत बैंक्विट हॉल में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वाल्मीकि समाज को संबोधित कर रहे थे। अनार्य जी ने कहा कि भावाधस देश में एक निशान, एक प्रधान, और एक विधान पर कार्य कर रहा है तथा अन्य महापुरुषों की तरह भगवान वाल्मीकि जी को सम्मान दिलाना है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संचालक राहुल राही ने कहा कि भावधस (भीम) आज भारत के 15 प्रान्तों में कार्य कर रहा है तथा पूरे देश में जय वाल्मीकि का नारा बुलन्द करना है। राष्ट्रीय प्रचारमंत्री कैलाश एकलव्य, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शिवनंदन टांक, प्रदेश सचिव विजय अनार्य, अनिल कुमार, किरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, सागर कुमार, दीपक सहदेव, रामपुर से कमल द्रविड़, दिलिप वाल्मीकि, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि, अभिषेक बाबू, राहुल सिंह ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश वाल्मीकि ने की। अनार्य जी ने सतीश पर्चा को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, करन कुमार को मंडल अध्यक्ष, महिंद्रा पाल को मंडल उपाध्यक्ष, निगम पंवार को जिला अध्यक्ष को महिला विंग बिजनौर एवं कमल द्रविड़ को जिला अध्यक्ष रामपुर बनाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *