April 24, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। राष्ट्रीय आपातकाल दिवस को भाजपाइयों ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत हो चुके लोकतंत्र सेनानियों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही कांग्रेस के आपातकाल के निर्णय को लोकतंत्र की हत्या बताया। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आपातकाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने कहा कि 25 जून 1975 को देश की आतंरिक स्थित खराब होने का हवाला देकर अलोकतांत्रिक तरीके से देश में आपातकाल लगा दिया। जबकि इसके लिये मंत्रीमंडल को निर्णय लेना पड़ता है। प्रतिपक्ष के बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया। आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाकर उनके स्वयंसेवकों को जेल में डालने का काम किया गया। कहा कि आपातकाल में जिस व्यक्ति ने लोकतंत्र को बचाने का प्रयास किया, उसे प्रताड़ित किया
गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा, निवर्तमान मेयर मेयर उषा चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप व मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *