March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

दिनेशपुर। सड़क किनारे खड़े वाहन से कार टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम गोपाल मल्लिक (28) पुत्र केशव मल्लिक वार्ड 5 दुर्गा मंदिर और सोनू सरकार (26) पुत्र धरम चंद्र सरकार वार्ड चार सतसंग बिहार के सामने दिनेशपुर के रहने वाले है। घायल का नाम दीपू ढाली (26) पुत्र बाबू ढाली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *