June 15, 2025

काशीपुर। काशीपुर से प्रकाशित सांध्य दैनिक मंगलभूमि टाइम्स के संपादक जसपाल सिंह चड्डा के बड़े पुत्र गुरप्रीत सिंह चड्डा (सोनू चड्डा) के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय विधायक समेत तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। करीब 42 वर्षीय सोनू चड्डा को आज तड़के करीब 3 बजे अचानक हार्ट अटैक पड़ा। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर अस्पताल ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। यह समाचार जिसे भी मिला वह स्तब्ध रह गया। तमाम लोगों ने चड्डा आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सोनू चड्डा की अंतिम यात्रा आज सायंकाल 4 बजे प्रिया माल के सामने स्थित उनके आवास से शमशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी। बता दें कि गुरप्रीत चड्डा बेहद ही मिलनसार, मृदुभाषी और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। शहरवासी उन्हें प्यार से सोनू भाई कहकर बुलाते थे। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, दीपक बाली, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष अरोरा बॉबी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रभात साहनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, शफीक अहमद अंसारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अर्पित मेहरोत्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमरीश अग्रवाल, अब्दुल सलीम, भाजपा नगराध्यक्ष अभिषेक गोयल, कांग्रेस नगराध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, बसपा नगराध्यक्ष डा. एमए राहुल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संदीप सहगल एडवोकेट, कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह, इन्दु मान, अलका पाल, भाजपा नेत्री सीमा चौहान के अतिरिक्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया कर्मियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए से ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *