March 6, 2026

काशीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सरंक्षक वेद प्रकाश विद्यार्थी (विद्यार्थी भैय्या) का 74वां जन्मोत्सव गंगे बाबा मंदिर पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान साहित्य दर्पण संस्था द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से विद्यार्थी जी को 74वें जन्मदिन की बधाई देते हुए शाल ओढ़ाकर तथा रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित जनों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर विधार्थी जी की पत्नी सुषमा विद्यार्थी, बेटी कविता विद्यार्थी, ब्राह्मण महासभा के सचिव शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, देवनारायण, सुरेंद्र मधुर, जेके कटियार, मनोज आर्य, वीरेंद्र मिश्रा, ओम शरण चंचल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *