March 6, 2026

काशीपुर। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिए जाने पर आक्रोशित किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर कंगना रनौत का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति से कंगना की सदस्यता रद्द करने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कंगना रनौत ने देश के अन्नदाताओं के खिलाफ घटिया टिप्पणी की, जिसको लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि कंगना देश के किसानों से माफी मांगे। कंगना रनौत द्वारा हमेशा विवादित बयान दिए जाते हैं, लेकिन भाजपा द्वारा हमेशा उसे संरक्षण दिया जाता है। विवादित बयान देकर कंगना देश का माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी कंगना के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाने की मांग की है। इस मौके पर विमल गुड़िया, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, अलका पाल, इंदुमान, सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, अब्दुल कादिर, विवेक कौशिक, नवदीप सिंह, सुरेंद्र सागर व सुहेल खान आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *