April 23, 2026
           यह खबर उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर अंतर्गत मसवासी क्षेत्र की है। यहां एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे हल्द्वानी निवासी प्रेमी को युवती के परिजनों ने दबोच लिया और कोतवाली ले गए। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया। हल्द्वानी निवासी युवक का चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। बताते हैं कि प्रेमी मौका मिलने पर प्रेमिका से मिलने गांव आता रहता था। शनिवार देर रात भी प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया। आहट होने पर युवती के परिजन जाग गए और उन्होंने प्रेमी युवक को दबोच लिया। बाद में युवक को कोतवाली ले जाया गया। जहां दोनों पक्षों में बातचीत का दौर शुरू हो गया। आपसी सहमति से दोनों का विवाह करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *