October 22, 2026

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर बधाई दी। कहा कि इस कार्यक्रम के कारण उन लोगों को दुनिया भर में पहचान मिली जो छोटे स्तर पर भी काम कर रहे थे। वह हमेशा अपने कार्यक्रमों में उत्तराखंड का जिक्र करते हैं। आज उन्होंने अपने कार्यक्रम में उत्तरकाशी का जिक्र किया, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *