October 22, 2026

काशीपुर। ‘अग्रवाल समाज एकता अभियान’ काशीपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री अग्रवाल सभा भवन काशीपुर में शनिवार सायं किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल व गौरव गर्ग, राजेश मित्तल एवं राष्ट्रीय सचिव सुरभि अग्रवाल, संरक्षक नीलिमा पंकज द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संचालन शिवेश गोयल ने किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में 55 बच्चों ने भाग लिया, जिसके निर्णायक श्रीमती मोनिका मित्तल व सुभाष चन्द्र शर्मा रहे। डांस प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने, महिला फैशन शो में 6 महिलाओं ने, युगल डांस प्रतियोगिता में 5 युगल ने भाग लिया। इनके निर्णायक श्रीमती ज्योति अग्रवाल व रामनगर से रश्मि अग्रवाल रहीं। पूर्व में रामायण व राम जन्मभूमि विषय पर लेखन, डांस, चित्रकला अॉनलाइन प्रतियोगिता में विजेताओं एवं सत्र 2024 में अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं सहित स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को विशेष एवं समस्त सहभागी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर मंच से सम्मानित किया गया।     कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज किला स्ट्रीट से बहिनों द्वारा सरस्वती वंदना, किड्स रॉक, बाल वाटिका व मास्टर इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वाप ग्रुप डांस (सांस्कृतिक प्रस्तुति) प्रस्तुत किये गये जिनके संरक्षक आचार्य, प्रधानाचार्य राजीव जी, पारुल रस्तोगी, सृष्टि सजल, शिल्पी अग्रवाल भी सहयोगी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती मेधावी अग्रवाल, रुपाली अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, सपना अग्रवाल, पायल अग्रवाल, पूजा अग्रवाल , शिल्पा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।          इस अवसर पर मूदित् अग्रवाल, समर्पित अग्रवाल, अविरल अग्रवाल व मनोज अग्रवाल सहित अनेकों अग्रवाल बंधु भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *