June 15, 2025

           काशीपुर। श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में यूवीकेन संस्था ने स्वस्थ महिला, स्वस्थ भारत के तहत स्तन कैंसर के जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 50 छात्राओं और कॉलेज स्टाफ की जांच विशेषज्ञ टीम ने की। सोमवार को श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में टीम ने कॉलेज की लगभग 50 छात्राओं और कॉलेज स्टॉफ की ब्रेस्ट स्क्रीनिंग की गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं को इस बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में भी विस्तार से बताया। इससे पूर्व शिविर का प्रधानाचार्या सुरुचि सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *