June 14, 2025

काशीपुर। रूप किशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर के उपाध्यक्ष सुशील गुड़िया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। कॉलेज के अध्यक्ष/मंत्री को सौंप गए त्यागपत्र में श्री गुड़िया ने कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उनके त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया जाए। वहीं, श्री गुड़िया ने कहा कि उनके स्थान पर जो भी व्यक्ति उपाध्यक्ष बने वह आर्य समाजी होना चाहिए और चुनाव भी विधि सम्मत होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *