June 15, 2025

  काशीपुर। नगर में मौहल्ला सिंघान स्थित श्री अग्रवाल सभा भवन में 2024 के संगठन चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसके मुख्य वक्ता जसपुर से आए सुरेंद्र सिंह चौहान रहे। अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने, जबकि संचालन महामंत्री विपिन अरोरा ने किया। इस दौरान नगर मंडल अंतर्गत 101 बूथों पर नई कमेटी बनाने हेतु जोर दिया गया तथा शक्ति केंद्रों में उनके संयोजक नियुक्त किए गए, जो आगामी 20 नवंबर तक 101 बूथों पर नये बूथ अध्यक्षों का गठन करेंगे, ताकि आगे की भारतीय जनता पार्टी की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो पाएगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पीसीयू चेरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, इंतजार हुसैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. यशपाल रावत, निवर्तमान महापौर ऊषा चौधरी, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, डॉ. सुरेश चौहान, मंडल प्रभारी अमित नारंग, मंडल महामंत्री विपिन अरोरा, रवि प्रजापति, सुरेंद्र सिंह सैनी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *