April 24, 2026

काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर पुराना ढेला पुल के समीप स्थित श्री साईं मंदिर में वारदात को अंजाम देते चोर दानपात्र व अन्य सामान चोरी कर ले गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंदिर अध्यक्ष अमित मनचंदा ने मंडी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वृहस्पतिवार सुबह करीब पौने सात बजे पुजारी ने मंदिर का गेट खोला तो साईं मंदिर और हनुमान मंदिर के गेट के ताले टूटे हुए दिखे। दोनों मंदिर के दानपात्र गायब थे। सीसीटीवी कैमरे भी टूटे थे और अन्य सामान भी गायब था‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *