June 15, 2025

बाजपुर। प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से ख़फ़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बदहाल व्यवस्थाओं के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। आज दोपहर मुंडिया तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र शर्मा सोनू के नेतृत्व में एकत्र हुए, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके खिलाफ जुलूस निकालकर मुडिया तिराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है तो वहीं अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को मात्र रेफर किया जा रहा है। 12 मिनट में एंबुलेंस पहुंचाने का दावा करने वाले स्वास्थ्य मंत्री को पता ही नहीं है कि 12 मिनट में तो क्या एंबुलेंस समय से भी नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में प्राचार्यों की कमी है। इसके चलते बच्चों को प्राइवेट महाविद्यालय में शिक्षा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यक्रम में राजकुमार, सुभाष शर्मा, महीपाल यादव, रेशम यादव, लियाकत, तनवीर खान गुड्डू, जैदी खां, बब्बू सैफी, साबिर हुसैन, हामिद अली आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *