April 24, 2026

काशीपुर। राजकीय कन्या इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव ‘विरासत’ हर्षाेल्लास से आयोजित किया गया। स्कूली छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ते हुए जीवंत नृत्य व नाटिकाओं की सुन्दर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बीईओ काशीपुर, सिद्धार्थ पेपर्स लिमिटेड से संजय सक्सेना, राजीव जायसवाल, शुभेन्दु शर्मा, श्रेया पारीक, मेजर मुनीश कांत शर्मा, जर्मन मेहमान एंथोनिया एवं ओन्नो पसाथु, पूजा श्रीनिवासन, दीपा विश्नोई, कांती काला, भावना, संगीता जोशी, कुसुम सेमवाल, यशोदा पाल, अंजू कश्यप, सीमा जोशी, संगीता, श्वेता समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों सहित अनेक अतिथि व अभिभावकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती गीता जायसवाल ने, जबकि संचालन श्रीमती आभा पाठक व रितु शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी के एस रावत ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया व उन्हें चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *