October 22, 2026

    काशीपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने जैन मंदिर और नागनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद मौहल्ला पक्काकोट स्थित श्री नागनाथ मंदिर के पास से अपना चुनाव प्रचार आरंभ किया। श्री बाली को लोगों ने सम्मान से गले लगाया और कहा कि इस बार वे किसी बहकावे में नहीं आएंगे और विकास के लिए भाजपा को वोट देंगे।            इस दौरान वार्ड-37 पक्काकोट पूर्वी में हमारा मेयर कैसा हो दीपक बाली जैसा हो, हमारा पार्षद कैसा हो वैशाली गुप्ता जैसा हो, चप्पा चप्पा भाजपा, और कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में आदि नारों से पूरा माहौल भाजपामय हो गया। भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली ने मतदाताओं से अपील की कि इस बार वे किसी के बहकावे में आने की गलती मत करें क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है उसमें नगर निगम का इंजन भी जब जुड़ जाएगा तो तेजी से काशीपुर का विकास होगा। बस एक बार मौका दे दो, जनता को खुद पता चल जाएगा कि विकास होता क्या है। मैं शहर वासियों को निराश नहीं होने दूंगा। उन्होंने वार्ड प्रत्याशी वैशाली गुप्ता को भी भरपूर वोट के साथ विजयी बनाने का आहवान मतदाताओं से किया। वहीं, वैशाली गुप्ता ने विकास के चौमुखी विकास की प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, केवल कृष्ण छाबड़ा, गौरव छाबड़ा, मुकेश पाहवा, गगन कांबोज, सूरज कांबोज, पुष्प अग्रवाल, उमेश कांबोज, विपिन अरोरा, संजय अरोरा, नितिन अरोरा, राजेंद्र सैनी एडवोकेट, मंजू यादव, नीरज वर्मा, रवि प्रजापति, अमित जैन, विमल वर्मा, मंजू यादव, सुधा शर्मा, रामकली, कलावती, मुनिया, लौंग श्री, सुनयना अग्रवाल, कुसुम सक्सेना, नीतू गोस्वामी, मनु चौधरी, रेनू चौहान, दीपक अग्रवाल व प्रमोद तिवारी आदि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *