काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पक्काकोट पूर्वी में भाजपा प्रत्याशी वैशाली गुप्ता को एकतरफा समर्थन मिलता बताया जा रहा है। हालांकि, वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली एवं पार्षद पद हेतु अपने लिए वोट देने का आग्रह मतदाताओं से लगातार करती आ रही हैं। पार्षद प्रत्याशी वैशाली गुप्ता मतदाताओं को बता रही हैं कि भाजपा का मेयर चुनने से शहर का विकास होगा और वार्ड के विकास को बरकरार रखने के लिए एक बार फिर उन्हें पार्षद चुनकर नगर निगम भेजा जाना आवश्यक है। मतदाता उन्हें कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा को ही वोट देने का भरोसा दिला रहे हैं। आज वार्ड नंबर 37 की प्रभारी श्रीमती मंजू यादव, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, राज दीपिका मधुर, श्वेता गुप्ता व जया कंबोज आदि महिलाओं ने पद्मावती कॉलोनी में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती वैशाली गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
