March 7, 2026

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 30 पक्काकोट-कानूनगोयान-रजवाड़ा-पुष्पक विहार से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट अश्वनी कुमार सैनी पूरी मजबूती के साथ चुनावी अखाड़े में डटे रहकर विरोधियों को कड़ी टक्कर देते बताये जा रहे हैं। एडवोकेट अश्वनी कुमार का प्रचार चुनाव निशान “बस” के साथ पूरे वार्ड में धुआंधार रफ्तार से जारी है।                                  अश्वनी सैनी का कहना है कि वे मां काली देवी, मां बाल सुंदरी देवी, भगवान भोलेनाथ एवं बुजुर्गों के साथ ही वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि इस चुनाव में निश्चित ही सफलता उन्हें मिलेगी।  मतदाताओं से मिलते हुए एडवोकेट अश्वनी कुमार बता रहे हैं कि पिछले पांच वर्षों में वार्ड में किसी भी तरह के विकास कार्य नहीं हुए। आपके आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद वार्ड में समुचित विकास कार्य कराए जाएंगे। वार्ड को नशामुक्त बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *