March 7, 2026

काशीपुर। कांग्रेस की मॉर्निंग टीम आज सुबह टेलीफोन एक्सचेंज खड़कपुर देवीपुरा में नहर के पास एकत्रित हुई और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट के पक्ष में चुनाव प्रचार कर आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आहवान मतदाताओं से किया। इस दौरान टीम प्रभारी ब्रह्मा पाल एवं सह प्रभारी इंदर कुमार सेठी ने मतदाताओं को कांग्रेस की जनहितकारी एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत कराया। प्रचार के दौरान टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *