June 15, 2025

  काशीपुर। वार्ड-07  में भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे बलकार सिंह को वार्ड की जनता अपना नेता यानि पार्षद चुनने का मन बना चुकी है। वह लगातार जीत की ओर अग्रसर बताये जा रहे हैं। यह कहना है, बलकार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते आ रहे सहयोगियों और समर्थकों का।                                                 उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान बलकार सिंह को हर वर्ग के मतदाताओं का खुला सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वार्ड की जनता कमल के फूल पर ही मोहर लगाने का आश्वासन दे रही है। समर्थकों का कहना है कि इस चुनाव में बलकार सिंह की टक्कर किसी से भी नहीं मानी जा रही है।   वहीं, भरपूर सहयोग और समर्थन मिलने पर पार्षद प्रत्याशी बलकार सिंह ने समर्थक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *