काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के मंच पर जब महापौर दीपक बाली बोलना शुरू हुए तो लोग उनके 5 दिन के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड देखकर अवाक रह गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई नेता बगैर शपथ लिए भी इतनी तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकता है। लोगों में चर्चा रही की दीपक बाली सही कहते हैं कि काम तो हो सकता था मगर करने वाला चाहिए था। मौका था काशीपुर डेवलपमेंट फोरम द्वारा नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली के स्वागत और सत्कार का। काशीपुर कैसा हो इस पर सभी ने अपने विचार रखे और इस सब के बाद जब बारी आई दीपक बाली की तो उन्होंने एक के बाद एक कर शुरू होने जा रहे विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पार्टी संगठन के निर्देश पर मैं दिल्ली में हाल ही में वहां हो रहे चुनाव में प्रचार करने गया था जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह थमी से भी मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ । श्री धामी ने अच्छा चुनाव लड़ने पर शाबाशी देने के साथ-साथ कहा कि जाओ मेरा इंतजार मत करना और शपथ लेकर काशीपुर की काया पलट करने का काम शुरू करो। जो जो बातें चुनावी मंच से मैंने काशीपुर के विकास के बारे में कही थी वे सब वायदे पूरे करो और विकास कार्यों की योजनाएं बनाकर देहरादून भिजवाओ। पैसों की व्यवस्था मैं कराऊंगा।
श्री बाली ने कहा कि विकास प्राधिकरण, जल निगम और सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को पूरी गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भले ही अभी तक शपथ नहीं ली है लेकिन विकास कार्य शुरू हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में कितनी स्ट्रीट लाइट लगनी है इसका सर्वे शुरू हो चुका है। अभी तक 11 वार्डो की सर्वे रिपोर्ट आई है जहां 1891 स्ट्रीट लाइट लगनी है। दो चार दिन में सभी वार्डों की रिपोर्ट आने पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। क्योंकि नगर निगम में वर्तमान में 2000 स्ट्रीट लाइट रखी हुई है। निगम के किसी भी क्षेत्र को बगैर लाइट के नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि काशीपुर शहर का ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के वार्डो के भी जल भराव की समस्या के निदान हेतु ड्रेनेज सिस्टम बनकर तैयार हो चुका है और उसे दो चार दिन में देहरादून भेजना बाकी है। उन्होंने कहा कि गिरीताल कुमाऊ मंडल विकास निगम के अधीन था जिसने इसके सौंदर्यीकरण के लिए मात्र 6:30 करोड़ की योजना बनाई थी मगर इसे आलीशान और भव्य रूप देना है इसलिए गिरीताल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के क्षेत्र से हटाकर सिंचाई विभाग के अधीन करा दिया गया है और अब इसके सौंदर्य करण की योजना 15 करोड़ रुपए के आसपास की बनने जा रही है। यहां झील को शानदार रूप दिया जाएगा पार्किंग स्थल बनेंगे। हाईटेक लाइब्रेरी बनेगी और आप कोई मीटिंग करना चाहे तो उसके लिए शानदार हॉल बनेगा। द्रोणा सागर के सौंदर्य करण में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और इन दोनों ही स्थानो को ऐसा शानदार रूप दिया जाएगा कि आप देखते रह जाएंगे। 5 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़के तैयार हो चुकी है जबकि सवा करोड रुपए की लागत से बन रही सडको का काम प्रगति पर है जिनका उन्होंने निरीक्षण भी किया है। साथ ही शीघ्र ही सौ सवा सौ सड़कों का निर्माण भी अगले 15 दिन में शुरू हो जाएगा। जहां तक जीजीआईसी का सवाल है उसे तोड़कर पूरी तरह से आधुनिक बनाया जाएगा ताकि वहां कम से कम 5000 बच्चियां शिक्षा प्राप्त कर सके। बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा और यह काम नगर निगम द्वारा होगा। जीजीआईसी की काया पलट करने के लिए शिक्षा विभाग से बात हो चुकी है और प्रपोजल बन रहा है।
काशीपुर के बुरे हालात में पहुंच चुके स्टेडियम को पूरा तोड़कर उसका पुनर्निर्माण कर वहां खेल संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी । उन्होंने साफ कहा कि मैंने चुनाव में वादे नहीं किए संकल्प लिया था और इस संकल्प के तहत पहली बोर्ड बैठक में ही दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क को समाप्त कर दिया जाएगा। व्यापारियों की सुविधा के लिए उनसे विचार विमर्श के बाद एक बडी योजना है उस पर काम होगा जिसके पूरा होने से कम से कम 500 व्यापारियों को लाभ होगा। शहर सुंदर कब लगता है यह मैंने सोचा है और के वी आर से अनन्या तक तथा बाजपुर रोड पर आवास विकास के मोड़ से हाईवे तक सुंदर खंबे लगाकर उन पर लाइटे लगाई जाएगी ताकि शहर जगमगाता हुआ नजर आए। गिरीताल को किस तरह से सजाना है इसके लिए उन्होंने 7 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे अधिकारियों के साथ वहां का निरीक्षण करने का कार्यक्रम तय किया है। शहर के किसी भी जागरूक आदमी को इस कार्यक्रम में शामिल होना हो तो उनका स्वागत है। वह अपने सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चौराहो और सड़कों का नाम आप लोगों से पूछ कर ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा न कि औरंगज़ेब आदि के नाम पर। सड़कों का चौड़ीकरण वहीं किया जाएगा जहां लोगों की बिल्डिंग न टूटे। मुरादाबाद रोड पर अधिकांश अतिक्रमण सरकारी विभागों का है जिसे समाप्त किया जाएगा। उससे सड़के चौड़ी होंगी। मोटे मोटे डिवाइडरों को हटाकर चार-चार इंच की दो लेयरो के बीच मिट्टी भरकर उनमें पेड़ लगाए जाएंगे और सड़कों पर लगे खंबो पर लगी स्ट्रीट लाइटों से सड़के ऐसी जगमगाएगी कि हर आने वाला आश्चर्य चकित होगा कि क्या यह वही काशीपुर है जो उन्होंने पहले देखा था। करीब 500 ठेले वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का लक्ष्य है जिस पर काम शुरू हो चुका है। शहर में कई स्थानों पर छोटी और बहुमंजिली वाहन पार्किंग बनाई जाएगी ताकि लोग जहां चाहे वही गाड़ी पार्क कर खरीदारी कर सके।
महापौर श्री बाली ने कहा कि अब नगर निगम कैंपस में कूड़ा ढोने वाला कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा। उनके लिए ट्रेचिंग ग्राउंड में पार्किंग बनाने का काम शुरू हो चुका है। मुरादाबाद रोड पर बनने जा रहे रजिस्ट्री एवं खाद्य आपूर्ति, तहसील तथा अन्य विभागों के कार्यालयों के लिए 46 करोड़ का प्रपोजल शासन को भेज दिया गया है जो जल्दी ही स्वीकृत होकर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंचिग ग्राउंड में कूड़े से खाद बनाया जाएगा। ट्रेचिंग ग्राउंड में दीवार बनाने को लेकर जो विवाद था उसे उन्होंने समाप्त करा दिया है। पिछले कई वर्षों से ग्रीन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर आया करीब 6 करोड़ रूपया खाली पड़ा है जो वापस जा रहा था मगर उन्होंने उसे रुकवा दिया है और इस पैसे को विकास योजना में लगाया जाएगा। उन्होंने जब यह बताया कि युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री काशीपुर की वास्तव में काया पलट करना चाहते हैं और उन्हीं के निर्देशन में उत्तराखंड के 6 शहरों के लिए 41 सौ करोड रुपए की जो विशेष कार्य योजना तैयार की गई है उसमें काशीपुर का नाम सबसे ऊपर है तो तालियाँ की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा। जैसे-जैसे दीपक बाली विकास कार्यों की घोषणा और चल रहे विकास कार्यों की स्पीड बता रहे थे तो डॉक्टरों, उद्यमियों और शहर के गणमान्य लोगों से भरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से लगातार गूंज रहा था। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह जो सुन रहे हैं वह हकीकत है या फिर कोई सपना? क्योंकि इतना ऊर्जावान नेता दीपक बाली के रूप में उन्होंने जैसा सोचा था वह उन्हें वैसा ही दिखाई दे रहा था। दीपक बाली अपनी सधी हुई भाषा में बोलते हुए ठीक ऐसे नजर आ रहे थे जैसे शिकागो में स्वामी विवेकानंद। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य आपके सपनों का काशीपुर बनाना है और अभी तो यह शुरुआत है। आप काशीपुर को पूरी तरह बदला हुआ देखेंगे और इस सबका श्रेय सूबे के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देंगे। इस कार्यक्रम में केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई, संरक्षक योगेश कुमार जिंदल, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष डॉक्टर बीएम गोयल, अनुज सेठ, श्रीमती मुक्ता सिंह, आशीष गुप्ता, केडीएफ महासचिव शरत गोयल, जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, उदित अग्रवाल, राम मेहरोत्रा, राहुल पैगिया, प्रवीण सेठी, मधुप मिश्रा, डॉ. तरुण सोलंकी, मदन मोहन जिंदल, राजीव परनामी, पंकज टंडन, अंजलि गोयल, एसपी गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, सतविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, बिट्टू राणा, संजय ठाकुर, डॉ. पुनीत बंसल, डॉ= मनोज कुशवाहा, केशव अग्रवाल, राजीव खरबंदा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, जतिन अरोरा, महेंद्र खुराना, परवेज खान, अभिषेक गोयल, देवेंद्र जिंदल, नीलम, डॉ. केके अग्रवाल, विजय जिंदल, अतुल असावा, समाजसेवी एवं ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, पंकज, सुशील कुमार, शंभू नाथ, शक्ति अग्रवाल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. अरविंद शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली की पत्नी उर्वशी दत्त बाली को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महापौर दीपक बाली का पगड़ी पहनाकर और माला डालकर भव्य स्वागत किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
