खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख़्यमंत्री से मिलने आये खटीमा, बनबसा व टनकपुर से नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों को बधाई दी व कहा कि देव तुल्य जनता ने आप लोगों को सेवा करने का अवसर दिया है इसलिए मन लगाकर जनता की सेवा करें। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, बनबसा रेखा देवी, टनकपुर विपिन कुमार, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआंठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
