काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित समर स्टडी हॉल स्कूल में नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली का आज शानदार अभिनंदन हुआ। अभिनंदन से अभिभूत दीपक बाली ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिससे समाज को बदला जा सकता है। उन्होंने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से अनुरोध किया कि वह अपने यहां तो अनेक कार्यक्रम करते ही हैं मगर साल में कोई एक कार्यक्रम सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी किया कीजिए। उसमें जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हर तरह से आपकी मदद करूंगा। जिस पर संगठन ने अपनी सहमति जता दी जिसके प्रति मेयर श्री बाली ने संगठन का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह के समर स्टडी हॉल स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में श्री बाली ने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए जो भी करना पड़ेगा मैं वह सब करूंगा चाहे शहर के विकास के लिए कोई कानून ही क्यों न बदलना पड़े। मेरी पार्टी और संघ ने मुझे जो झंडा दिया है उसे कभी झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मै न डरूंगा न दबूगां और न झुकूंगा। जिद है, अपने इस शहर को बेहतर करने की। उन्होंने साफ कहा कि अब काशीपुर क्षेत्र के विकास में ऐसे पंख लगेंगे कि आप आये दिन अखबार का इंतजार करते नजर आएंगे। मैं किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए राजनीति में नहीं आया बल्कि अपने शहर की सेवा करने और उसे बदलने के लिए आया हूं। आप लोगों का जो आशीर्वाद मुझे मिला है उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा और काशीपुर को विकास के मामले में चमन बनाकर छोडूंगा।
अभिनंदन से पूर्व श्री बाली ने अपनी पत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के साथ श्रीमती मुक्ता सिंह के माता-पिता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी समरपाल सिंह और उनकी पत्नी स्वर्गीय विजय सिद्धू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती के इस मंदिर में हुए अपने अभिनंदन से मैं अभिभूत हूं और अपनी बड़ी बहन मुक्ता सिंह जी का आभारी हूं। श्रीमती मुक्ता सिंह, अनुराग सिंह, शशांक सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने हनुमान जी की चांदी की मूर्ति भेंट कर श्री बाली और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया। कार्यक्रम को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी एवं कार्यक्रम आयोजक श्रीमती मुक्ता सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रीमती मुक्ता सिंह, अनुराग सिंह, शशांक सिंह, राहुल पैगिया अनुज भाटिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्री बाली का शानदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता अमित नारंग ने किया। कार्यक्रम में लवीश अरोरा, मनोज कौशिक, गुरबख्श बग्गा, बसंत बल्लभ भट्ट, रवि सिंह, योगेश जिंदल, सुशील बंसल, पंकज टंडन, अशोक अरोरा, अजय टंडन, सुरेंद्र सिंह जीना, नीटू चौधरी, शशांक गहतौड़ी, रोहित, विजय जिंदल, पंकज, राजदीपिका मधुर, मंजू यादव, रीति नागर, बृजेश पाल, रजत सिद्धू, मिथुन बेदी, अर्चना अरोरा, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, श्रीमती आदेश चौहान, प्रमोद तोमर, डॉ. तेजपाल चौहान, रितु भल्ला, विश्व पाल बिश्नोई, मनोज चौधरी, रश्मि अग्रवाल, चेतन अरोरा, डॉ. निशा चौहान, नेहा पंत, अशोक अरोरा, पार्षद प्रिंस बाली, उमा जोशी, प्रिया बिष्ट, नितिन अग्रवाल, हर्ष बाली, पार्षद मयंक मेहता, शिवांगी गुप्ता मनु अग्रवाल, सुशील शर्मा व कमलेश कुमार आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
