काशीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं काशीपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्षों के बाद मिली ऐतिहासिक जीत ने राजनीतिक समीकरण बदल दिये हैं। आज घोषित चुनाव परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, जिसने दिल्ली की राजनीति में नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं का हारना आम आदमी पार्टी की नाकामियों को दर्शाता है। श्रीमती कविता यादव ने इस जीत को जनता की कुशासन से मुक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता पिछले 27 वर्षों से खोखले वादों और आश्वासनों से त्रस्त थी। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और परिवर्तन का फैसला किया। उधर उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को महत्वपूर्ण सफलता मिली। यहां मतदाताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। श्रीमती कविता यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों को भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के प्रयासों को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने बताया कि आने वाला समय पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का ही होगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-