काशीपुर। निकाय चुनाव में चुनाव जीते कांग्रेस पार्षदों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य और प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा का स्वागत कर चुनाव में मिले मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। गुरुवार को जीते पार्षद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में अनुपम शर्मा के निवास पहुंचे। पार्षदों ने प्रदेश महासचिव का बुके देकर और शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ ने कहा कि सत्ता के प्रभाव के बीच जिस तरह से प्रदेश महासचिव के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्षद बनने में सफल हुए हैं वह तारीफे काबिल है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि जिस तरह से जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है, वही जज्बा विधानसभा चुनाव में भी कायम रखना होगा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता एडवोकेट संदीप सहगल, पार्षद राशिद हुसैन फारूखी, अफरोज जहां, नाजमा बेगम, सरफराज हुसैन, जीनत बानो, शाह आलम के अतिरिक्त विकल्प गुड़िया व मंसूर अली मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
