March 6, 2026

                            काशीपुर। पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को पार्टी हाईकमान द्वारा दिल्ली बुलाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष पाल द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है। मीडिया को जारी बयान में श्री पाल ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन के हिसाब से सबसे वरिष्ठ नेता होने एवं पूरे उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर से मजबूत करते हुए वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि समूचे उत्तराखंड के घर-घर में मंत्री प्रसाद नैथानी को बच्चा-बच्चा जानता है। पिछले 20 वर्षों से लगातार पूरे प्रदेश में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क एवं बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली पूरे प्रदेश में गांव-गांव ले जाकर प्रत्येक वर्ष देव संस्कृति को जिंदा रखने के लिए जो प्रयास किये श्री नैथानी द्वारा किये जा रहे हैं, वह काबिले तारीफ हैं। सुभाष पाल ने दावे के साथ कहा कि श्री नैथानी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पूरी कांग्रेस एक हो सकती है और वर्ष 2027 तक प्रदेश में कांग्रेस की लहर दौड़ सकती है। वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष पाल ने कहा कि पार्टी हाईकमान को मंत्री प्रसाद नैथानी को प्रदेश का नेतृत्व सौंप दिया जाना समय की मांग है। बताते चलें कि पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी काशीपुर से विशेष लगाव रखते हैं। प्रत्येक वर्ष वे बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली लेकर यहां आते हैं और सबसे मिलते हैं।‌ वे कांग्रेस के उत्थान के लिए सदैव गंभीर भी नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *