काशीपुर। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के दौरान लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी दवा का क्रय विक्रय करने पर एक मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया। वहीं अनियमितता मिलने पर दो मेडिकल स्टोर बंद कराये गये। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने आज सायं टीम के साथ छापामारी कर चामुंडा विहार स्थित कुमाऊं मेडिकल एजेंसी से क्रय विक्रय के अभिलेख कब्जे में लिये। वहीं टांडा उज्जैन स्थित राज मेडिकल स्टोर में 375 एविल वायल दवा के सापेक्ष विक्रय का अभिलेखों का सत्यापन नहीं पाया। साथ ही फर्म के लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद फर्म के क्रय विक्रय का कार्य करते हुए पाया गया।
इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया। वहीं लाइसेंस व प्रोपराइटर का सत्यापन न होने पर उत्तरांचल मेडिकल स्टोर और एक अन्य मेडिकल स्टोर की वैधता का सत्यापन न पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया। टीम में तहसीलदार पंकज चंदोला, ड्रग इंस्पेक्टर नीरज दिवाकर, पटवारी गौरव चौहान, दौलत सिंह, मनीष सिंह, टांडा पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
