April 23, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर 12 जनवरी 2024

काशीपुर: चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के अन्तर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं द्वारा स्वामी विवकानन्द के जीवन, शिक्षा, विचारों पर संगोष्ठी, भाषण, कविता एवं राष्ट्रीय युवा गीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक दिसम्बर विश्व एड्स दिवस पर आयोजित स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त स्वंयसेवियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ. मन्जु सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रासेयो डॉ. वंदना सिंह एवं डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ. मंगला, कु. किरन, कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *