बाजपुर। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से जबरन विवाह, मारपीट तथा शारीरिक व अनैतिक संबंध बनाने तथा सोशल मीडिया पर उसको अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर की है। पुलिस को दिये शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी से आरोपी विशाल सिंह ने जबरन विवाह किया। ये भी आरोप लगाया कि विवाह के बाद उसने उसकी बेटी से जबरन शारीरिक व अनैतिक संबंध बनाए। साथ ही विशाल की बहन अमनदीप व उसकी मां कुलविंदर ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की। बीती 5 नवंबर को उसने उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बताया कि 2 जनवरी से उसकी बेटी उन्हीं के साथ रह रही है, लेकिन अब आरोपी विशाल उसकी बेटी तथा उसकी बेटी की सहेली को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज रहा है और प्रताड़ित कर रहा है जिस कारण उसकी बेटी बेहद डरी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विशाल, अमनदीप तथा कुलविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
