काशीपुर। राज्य सरकार द्वारा वर्चुअल रजिस्ट्री, बैनामा, वसीयत, विवाह पंजीकरण ऑनलाइन किए जाने का विरोध करते आ रहे अधिवक्ताओं ने आज यहां बाइक रैली निकाली और महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किये जाने से अधिवक्तागण, उनके सहायक, लिपिक, कातिब, दस्तावेज लेखक आदि बेरोजगारी के कगार पर आ गए हैं, जब तक सरकार द्वारा इस फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बाइक रैली व विरोध प्रदर्शन के दौरान काशीपुर बार एसोसिएशन एवं तहसील के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
