काशीपुर। आज यहां नगर व क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने भी सभी माता बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महापौर श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता को भी होली महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सभी के लिए यह पर्व खुशी संपन्नता और प्यार का संदेश लेकर आए। यह पहला अवसर है जब नगर निगम महापौर का कार्यालय महिला होल्यारो द्वारा गाए गए होली के गीतों से गूंज उठा। महापौर दीपक बाली ने अपने कार्यालय में पहुंची नगर व क्षेत्र की महिलाओं का स्वागत किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने भी महापौर को गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी और होली के गीत गाए। आज के इस होली मिलन कार्यक्रम में पूजा शर्मा डिंपल कांबोज रामकली देवी भावना परिहार माया बबीता कमलेश खस्टी जोशी खुशबू रावत पिंकी रावत प्रभा अनीता रावत किरन रावत सावित्री जोशी जानकी पंत बीना शर्मा दीपा राजेश्वरी भागीरथी राणा तुलसी बिष्ट नीरजा जोशी सुधा राय रंजनी ठाकुर पुष्प लता चतुर्वेदी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-