March 6, 2026

काशीपुर। अवैध तरीके बियर की 09 पेटियां थार गाड़ी में ले जाते एक शख्स को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने के साथ ही गाड़ी को जब्त कर लिया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नीतीश चौधरी पुत्र स्व. फाल सिंह निवासी खोखराताल, काशीपुर को थार गाड़ी में 09 पेटी अवैध बियर के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर नीतीश चौधरी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में ल्टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, उपनिरीक्षक कंचन पडलिया, आरक्षी जगत सिंह व जोगेंद्र सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *