October 22, 2026

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिला आपदा प्रबंधन सभागार में प्रभारी अधिकारी गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि गेल एन.सी.आर (ओ एंड एम) के काशीपुर क्षेत्र के अधीन रुद्रपुर नेचुरल गैस पाइपलाइन में ऑफ-साइट आपातकालीन मॉकड्रिल 18 मार्च मंगलवार को नैनीताल रोड पर मेट्रोपॉलिस मॉल के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति ग्राउंड में आयोजित होगी।
बैठक में कार्यकारी निदेशक गेल (इंडिया) लिमिटेड नोएडा आरके सिंह ने बताया कि भारत सरकार के स्वामित्व वाली जो प्राकृतिक गैस के परिवहन, वितरण और विपणन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उत्तराखंड में गेल का योगदान राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, जहां यह प्राकृतिक गैस शहरी गैस वितरण कंपनियों के माध्यम से घरों, उद्योगों और अन्य व्यावासिक क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। उन्होने बताया कि प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन तैयारी की जांच किए जाने के लिए गेल लिमिटेड, एन.सी.आर. (ओ. एंड एम.) द्वारा जिला प्रशासन, उधम सिंह नगर की अगुवाई में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवा, आपदा प्रबंधन सेल, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और गेल काशीपुर के म्युचल एड पार्टनर, औद्योगिक ईकाइयों और अन्य सरकार के सभी संबंधित विभाग/ एजेंसियों आदि के सहयोग से दिनांक 18 मार्च 2025 को गेल एन.सी.आर (ओ एंड एम) के काशीपुर अनुरक्षण बेस के अधीन रुद्रपुर में “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” का आयोजन किया जाना है। आपदा प्रबंधन योजना की प्रभावशीलता को जांचने के लिए “ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल” के अंतर्गत रुद्रपुर में एन एच 109 नैनीताल रोड मेर्ट्राेपोलिस माल के पास कृषि उत्तपादन मंडी समिति के प्लाट में रुद्रपुर में नेचुरल गैस पाइपलाइन के नजदीक लोकेशन (29.007314, 79.400030) पर गैस रिसाव और आग लगने का एक परिदृश्य तैयार किया जाएगा। ड्रिल के दौरान, गेल, जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., अग्निशमन सेवा, पुलिस, एम्बुलेंस, नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सेल और गेल काशीपुर के म्युचल एड पार्टनर औद्योगिक और अन्य सरकार के सभी संबंधित विभाग/ एजेंसियों ने विभिन्न परिभाषित भूमिकाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी ने कहा कि ड्रिल का मूल उद्देश्य किसी आपदा के समय आपातकालीन तैयारी का मूल्यांकन एवं जांच करना तथा जरुरी संसाधनों की पर्याप्तता और गेल व जिला प्रशासन के विभिन्न दलों की तत्परता का पता लगाना है जिससे कि इसमें और सुधार किया जा सके । ड्रिल का आयोजन प्रशासन व गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया जाएगा ।
बैठक में सीओ आरडी मठपाल, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, सीएफओ संजीव कुमार, असिस्टेंड कमान्डेंट एनडीआरएफ सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि ओपी सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, चीफ जनरल मैनेजर गेल आलोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, चीफ मैनेजर गौरव अग्रवाल, कोआडिनेटर दक्ष चण्डोक, चीफ मैनेजर एचआर नोएडा अप्पा राव सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानो के प्रबंधक व अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *