काशीपुर। किसान विकास क्लब की बैठक में मेयर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए तालाबों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ ही उनका रखरखाव भी किया जाएगा। यहां किसानों ने मेयर बाली का स्वागत भी किया। बुधवार को क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कृषि उत्पादन मंडी समिति गेस्ट हाउस में हुई बैठक में मेयर बाली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने क्लब के स्वरूप, उद्देश्य एवं क्रिया-कलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। मेयर बाली ने किसानों की सुविधा के लिए नगर निगम के सभागार में बैठक करने का भी विकल्प दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए तालाबों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं रखरखाव को जन शक्ति उपलब्ध कराने में नगर निगम का सहयोग करें। बैठक में किसानों को सोलर एनर्जी से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। संचालन क्लब के सदस्य अशोक छाबड़ा ने किया। यहां रवि कुमार सिंह, स्वेतांशु चतुर्वेदी, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, रमेश सपरा, देवी सिंह, उपेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश कंबोज, टीका सिंह सैनी, बलजिंदर सिंह संधू, दीपक चौधरी, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
