June 15, 2025

काशीपुर। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन काशीपुर की नगर इकाई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अनिरूद्ध निझावन को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें कि सुरेश शर्मा द्वारा बीमारी का हवाला देते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद जिला महामंत्री द्वारा नगर कार्यालय में सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई तथा सर्वसम्मति से कमेटी का पुनः चुनाव कर सर्वसम्मति से अनिरूद्ध निझावन को महानगर अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नगर इकाई ने उनका माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। वहीं, सावित्री देवी को महिला विंग की अध्यक्ष व दीपा मेहता को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विनोद सिंह जिला महामंत्री उधम सिंह नगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह अहेरिया, उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, प्रकाश पुंज, हरदीप शर्मा, महामंत्री नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, उपमंत्री हरीश शर्मा, संगठन मंत्री किशन गुप्ता, सुरेश शर्मा, डा. रंजन शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार हरिओम अरोरा, हिमांशु मेहता, पेट्रीक चरन बाबा, मौ. दानिश, राहुल सिंह चौहान, जया मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *