March 6, 2026

Year: 2025

रंगदारी मांगने में दो यूट्यूबर गिरफ्तार व्यापारी से मांगे थे 50 हजार, तीन हजार जेब से निकाल लिए मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक व्यापारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पीड़ित को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी कर रहे थे। मंगलवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी अय्यूब खान पीतल का काम करते हैं। उन्होंने सोमवार रात कटघर थाने में जाहिद नगर करूला निवासी आलम अंसारी और उसके बाबू केसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें अय्यूब ने बताया कि सोमवार शाम पंडित नगला अपने घर लौट रहा था। रास्ते में यूट्यूबर आरोपी आलम अंसारी और बाबू केसर मिल गए। आरोप है कि दोनों ने अय्यूब के सीने पर तमंचा लगाकर 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसकी जेब से तीन हजार रुपये भी निकाल लिए और बाकी रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आलम अंसारी और बाबू केसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से रंगदारी में वसूले गए तीन हजार रुपये में से 2600 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मंगलवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।

मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक व्यापारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के...
       काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मंगलवार को संविधान...
काशीपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति, कर्मचारी...
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 22-11-2025 को...
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर ब्रांच की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में...