काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल काशीपुर के अध्यक्ष प्रभात साहनी ने बीती 22 अप्रैल को पहलगाम कश्मीर में हुए आंतकी हमले में निर्दोष निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा है कि इस दुस्साहसिक कृत्य के विरोध में सोमवार, 28 अप्रैल को काशीपुर बंद का आहवान किया गया है, जिसमें पूूरे दिन काशीपुर का बाजार, स्कूल, कॉलेज, ट्रांसपोर्ट, फाइनेंस ऑफिस बंद रखा जायेगा। प्रभात साहनी ने काशीपुर क्षेत्र के समस्त व्यापारी बंधुओं एवं जनता-जनार्दन से आग्रह किया है इस बंद में पूरी तरह सहयोग प्रदान करते हुए अपना विरोध प्रकट करें, ताकि पाकिस्तानी आतंकियों की अक्षम्य हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
