July 23, 2026

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आगामी बुधवार, 30 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में “संविधान बचाओ” विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव/उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव/सह प्रभारी विधायक प्रगट सिंह, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से देहरादून पहुंचने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *