काशीपुर। पूर्व में की अहम दायित्वों को निभाती रहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री, पीसीसी सदस्य अलका पाल को कांग्रेस हाईकमान ने अल्मोड़ा संसदीय सीट का प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल को कांग्रेस संगठन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट का प्रभारी बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनको कार्य करने का निर्देश दिया। महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस विषय में कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने बताया कि वह शीघ्र ही अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के चारों जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाली 13 विधानसभाओं का संगठनात्मक कार्यक्रम तय कर आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए संसदीय सीट पर सक्रिय रहेंगी। उनका उद्देश्य पूर्ण निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को 2027 विधानसभा चुनाव में विजयी बनाना होगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
