March 6, 2026
IMG-20250712-WA0120

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिवस प्रदेश भर के साथ ही काशीपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह 11:30 बजे यहां टांडा उज्जैन स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर कुष्ठ रोगियों को फल वितरित करते हुए प्रेम, सेवा और करुणा का संदेश दिया गया। इस दौरान अपने संबोधन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि करण माहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा, नया दृष्टिकोण और मज़बूत संगठनात्मक आधार मिला है। उनका संघर्षशील, सादा जीवन, और सेवा-भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने युवाओं को नई दिशा दी है, संगठन को ज़मीनी स्तर तक सशक्त किया है और कांग्रेस की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, श्रीमती अलका पाल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, जितेंद्र सरस्वती, पार्षद अब्दुल कादिर, मंसूर अली मंसूरी, तरुण लोहनी व श्रीमती मीनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *