April 23, 2026
IMG_20250711_162213

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड की लाइटिंग डिवीजन को ‘जनरल कैटेगरी’ में वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए दिया गया। यह पुरस्कार सूर्या रोशनी की पर्यावरण के अनुकूल ऑपरेशंस, ऊर्जा दक्षता और जिम्मेदार औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ ही यह कंपनी की उस सोच को दर्शाता है जो राज्य सरकार की पर्यावरणीय नीतियों और एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में वैश्विक प्रयासों से जुड़ी हुई है। ऑपरेशनल हेड, सूर्या रोशनी लाइटिंग बिजनेस के वासुमित्र पांडेय ने कहा, हम पिछले 34 साल से काशीपुर में हैं और मेक इन उत्तराखंड और मेक इन इंडिया अभियानों में लगातार योगदान दे रहे हैं। उत्तराखंड की तरक्की की कहानी में भागीदार बनकर हमें गर्व है। हम इस सम्मान को पाकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह हमें जिम्मेदारी के साथ मैन्युफैक्चरिंग करने और सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज को अपनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। सूर्या रोशनी में हमारा मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण की देखभाल साथ-साथ चलनी चाहिए। हम आगे भी इनोवेशन के जरिए अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और भारत के ग्रीन डेवलपमेंट लक्ष्यों को सपोर्ट करने के लिए काम करते रहेंगे। लाइट्स निर्माण के क्षेत्र में सूर्या रोशनी ने पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए वैकल्पिक तरीकों को अपनाया है और एक रोल मॉडल के रूप में सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *