काशीपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशान्त कुमार द्वारा सोमवार को कोतवाली आईटीआई का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/सीसीटीएनएस कार्यालय/मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई ठीक पायी गयी। थाने में नियुक्त कर्मियों से शस्त्र जुड़वाये व खुलवाये गये। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मियों से समय-समय पर शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास करवाया जाये।निरीक्षण में कोतवाली/सीसीटीएनएस कार्यालय के समस्त अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्यालय स्टॉफ को अध्यावधिक रखने, सीसीटीएनस कार्यो का अवलोकन कर सम्बन्धित कर्मियों को सभी आनलाईन पोर्टलों में प्राप्त शिकायतों/चरित्र सत्यापनों आदि में भी ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर व 112 की सूचनाओं से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन कर रजिस्टर अपडेट रखने व डायल 112 में प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारीगणों को प्रभावी बीट पुलिसिंग हेतु निरन्तर अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का निराकरण करने व अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा अपने बीट क्षेत्र की समस्त जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कार्मिकों को थाने में आने वाले आगन्तुकों/शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी (प्रभारी चौकी पैगा), उपनिरीक्षक बसंत पंत, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान सहित थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
