रुद्रपुर। पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कलां में आज सुबह पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल मांस बरामद किया गया, जबकि चार पशुओं को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, गांव में अवैध पशु कटान की शिकायतें मिलने पर एसएसपी अजय गणपति ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सीओ सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। टीमों ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सिरौली कलां के सात और बरेली जिले व किच्छा के तीन निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मांस जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
