काशीपुर। रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज हीरो शोरूम पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र एवं कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा प्रदेश की जनता के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न और जनहित से जुड़े मुद्दों के खिलाफ एक नई आवाज है। इस यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर चिंतित है और आने वाले समय में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। न्याय यात्रा का उद्देश्य आमजन की आवाज को बुलंद करना और सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित करना है। इस दौरान स्वागत करने वालों में अनित मारकंडे, मोहम्मद दानिश, साहिल राजा, फाईम, रिजजु, प्रदीप जोशी, चंद्रभान, नौशे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
