काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्रांतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में चोरों ने सैनिक का मकान खंगाल डाला और कीमती सामान चोरी कर ले गए। हालांकि, चोरी गए कुल सामान का आंकलन नहीं हो सका है। चोरी की तीसरी वारदात से कॉलोनी में दहशत व्याप्त है। आदर्श नगर फेज-3 निवासी और गढ़वाल स्काउट बटालियन में तैनात सूबेदार राजेंद्र सिंह बिष्ट का परिवार इन दिनों उनके साथ ही बाहर गया हुआ है। उन्होंने मकान की देखभाल के लिए चाबी पड़ोसी को सौंपी थी। बीती 24 सितंबर की रात चोरों ने सूबेदार बिष्ट के बंद घर पर धावा बोल दिया। 25 सितंबर की दोपहर जब पड़ोसी मकान की ओर गया तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर पूरे मकान को खंगाल डाला। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और चोर रसोई व बाथरूम की टोंटियां तक उखाड़ ले गए।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
