काशीपुर। बाल दिवस के अवसर पर मौहल्ला काजीबाग स्थित इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों की शानदार प्रतिभा देखकर कांग्रेस नेता लवदीप सिंह भावुक हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लवदीप सिंह ने बच्चों की कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में विजेताओं का चयन करना उनके लिए भी बेहद मुश्किल रहा। दरअसल, बाल दिवस के अवसर पर उजाला हॉस्पिटल, काशीपुर की ओर से विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। कक्षा सात के छात्र रिहान पुत्र साकिर अंसारी द्वारा विद्यालय का बेहद आकर्षक मॉडल भी तैयार किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान लवदीप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई खास प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत है तो बस उसे पहचानने और प्रोत्साहित करने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की इन खूबसूरत प्रस्तुतियों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को लवदीप सिंह के हाथों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उजाला हॉस्पिटल की ओर से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवात्मा एवं फिजिशियन डॉ. अमनदीप सिंह ने शिविर में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
