September 6, 2026
IMG_20251118_211842

हरिद्वार। प्रदेशभर में राशन डीलरों के मानदेय, कमीशन और लंबित भुगतान को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर बासु के हरिद्वार पहुंचते ही डीलरों ने एकजुट होकर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि डीलरों का काम बढ़ा दिया, लेकिन मानदेय नहीं। उत्तरी हरिद्वार स्थित चेतन ज्योति आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान राशन डीलरों ने फूल-मालाओं से राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खेदार बृजवासी सहित प्रदेशभर के सभी 13 जिलों से आए पदाधिकारी और डीलर प्रतिनिधि मौजूद रहे। बृजवासी ने मांग उठाई कि राशन डीलरों को तय समय पर लाभांश दिया जाए। जिन डीलरों का लाभांश और भाड़े की राशि लंबित है, उसे तत्काल जारी किया जाए। केंद्रीय स्तर पर ई-पास मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन हटाने के साथ उत्तराखंड में केंद्रीय खाद्य विभाग की ओर से अतिरिक्त मार्जिन मनी दिए जाने की मांग भी उठाई गई। जिला महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि राशन डीलरों का कार्यभार लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उसके अनुपात में कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कक्कड़, हरीश पंत, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, सलाहकार भरतवीर, कृष्ण गोसाई, धर्मानंद, नरेंद्र शर्मा, कुंदन शर्मा, सतेंद्र सहित बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *