October 22, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया लॉ कॉलेज के बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के छात्रों व छात्राओं ने पुनः अभूतपूर्व प्रदर्शन को दोहराते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय में संस्थान को गौरवान्वित किया है। विधि विभाग के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम में माही ने 87.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीँ संजोली रस्तोगी ने 83.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अंशिका तिवारी एवं कशिश 81.99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहीं। चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर क्रमशः विधि अग्रवाल 80.18 प्रतिशत एवं अर्श सिंघल 77.81प्रतिशत रहे। प्राचार्य द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त पाठ्यक्रम में 90 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए हैं जिसमें कि 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के अंक 70 प्रतिशत से अधिक हैं। प्राचार्य ने यह भी बताया कि सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया लॉ कॉलेज सिर्फ काशीपुर परिक्षेत्र ही नहीं अपितु दूरदराज के क्षेत्रों में भी मील का पत्थर साबित हो रहा है। संस्थान में बेहतरीन और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से निरंतर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को संवारने का भागीरथ प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उच्च गुणवता युक्त व्याख्यान, इंटर्नशिप, आउटडोर एक्टिविटी और रोजगार मेला आदि संस्थान द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. दीपिका गुडिया आत्रेय, संस्थान के अकादमिक कौंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय, निदेशक (पीजी विभाग), निदेशक प्रशासन (विधि विभाग), प्राचार्य यूजी सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *